Search

 
 
 

Saraikela News : पीडीएस अनाज घोटाले का खुलासा, दो निलंबित डीलरों पर केस दर्ज

जांच में करीब 29 क्विंटल चावल व 7 क्विंटल से अधिक गेहूं का स्टॉक गायब मिला है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी नितिश कुमार सिंह ने जिले में निलंबित व संदिग्ध पीडीएस दुकानों की जांच तेज करने का निर्देश दिया है.
 
डीसी नितिश कुमार सिंह.

Saraikela : सरायकेला जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है. खरसावां प्रखंड के दो निलंबित पीडीएस डीलरों के खिलाफ सरकारी राशन गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जांच में करीब 29 क्विंटल चावल व 7 क्विंटल से अधिक गेहूं का स्टॉक गायब मिला है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी नितिश कुमार सिंह ने जिले में निलंबित व संदिग्ध पीडीएस दुकानों की जांच तेज करने का निर्देश दिया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश पर खरसावां के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने निलंबित राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन किया. जांच में रिकॉर्ड व वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर पाया गया.

 

जांच में सामने आया कि ग्राम सरजाडीह के निलंबित डीलर अशोक कुमार प्रधान के यहां रिकॉर्ड के अनुसार 13,935 किलो चावल और 3,454 किलो गेहूं मौजूद होना चाहिए था, लेकिन मौके पर कोई स्टॉक नहीं मिला. वहीं ग्राम तेलीसाई के निलंबित डीलर विनोद नायक के यहां 15,142 किलो चावल और 3,892 किलो गेहूं का स्टॉक होना चाहिए था, लेकिन चावल पूरी तरह गायब पाया गया.

 

सरकारी खाद्यान्न में भारी गड़बड़ी मिलने के बाद दोनों डीलरों के खिलाफ खरसावां थाना में FIR दर्ज कराई गई है. प्रशासन अब जिले के अन्य निलंबित और संदिग्ध पीडीएस दुकानों के स्टॉक, अभिलेख और वितरण व्यवस्था की भी सघन जांच कर रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही