Search

 
 
 

Saraikela News : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सरायकेला-खरसावां जिले के हेंसल गांव निवासी युवक रोहित गोप की इलाज के दौरान ओडिशा के कटक स्थित अस्पताल में मौत हो गई. वह कन्हाई गोप के पुत्र थे.
 
रोहित गोप (फाइल फोटो).

Saraikela : पोटका थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सरायकेला-खरसावां जिले के हेंसल गांव निवासी युवक रोहित गोप की इलाज के दौरान ओडिशा के कटक स्थित अस्पताल में मौत हो गई. वह कन्हाई गोप के पुत्र थे. सोमवार रात करीब 10 बजे उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मंगलवार शाम पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े.

 

जानकारी के अनुसार, रोहित गोप को 14 मई को पोटका में किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी. हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टीएमएच, जमशेदपुर रेफर किया गया.

 

टीएमएच में 10 से 12 दिनों तक आईसीयू में इलाज चलने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें ओडिशा के कटक ले जाया गया. वहां 15 जून को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. रोहित गोप परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर में पत्नी, दो छोटे पुत्र विपुन गोप (10 वर्ष) और जीतू गोप (8 वर्ष) व वृद्ध माता-पिता हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही