Search

 
 
 

Saraikela News :  मोबाइल दुकान से चोरी करने वाले 4 नबालिग को पुलिस ने पकड़ा ,पांच फोन व अन्य सामान जब्त

खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आरआईटी थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा है.पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के कई मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए हैं.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आरआईटी थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा है.पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के कई मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए हैं. हालांकि अभी कुछ सामान बरामद होना बाकी है. उसे खोजने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

 

 

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 की रात रोड नंबर-06 स्थित श्रेया इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए थे. चोर दुकान से पांच स्मार्टफोन, दो पावर बैंक, एक ब्लूटूथ स्पीकर, एक ईयरबड और करीब चार हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे. 

 

घटना के बाद दुकान संचालक नीरज प्रसाद ने आरआईटी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार विधि विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध कर लिया.

 

पूछताछ के दौरान किशोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के पांच स्मार्टफोन, दो पावर बैंक और एक ब्लूटूथ स्पीकर बरामद कर जब्त कर लिया. हालांकि चोरी गया ईयरबड और नकद राशि सहित कुछ अन्य सामान अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

 

सभी निरुद्ध किशोरों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और बाकी सामान की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही