Search

Saraikela News : कांड्रा-आदित्यपुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, अवैध पार्किंग करने वालों के कटे चालान

Saraikela : सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने कांड्रा से आदित्यपुर टोल मार्ग के बीच विशेष जांच अभियान चलाया. यह अभियान पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर संचालित किया गया, जिसमें सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े वाहनों की जांच की गई.

 

जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालान काटे. अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे अव्यवस्थित और गलत तरीके से पार्क किए गए वाहन अक्सर सड़क दुर्घटनाओं और जाम का कारण बनते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

 

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें. पुलिस का कहना है कि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//