Search

 
 
 

Saraikela News : पुलिस ने 103 खोए व चोरी हुए मोबाइल किए बरामद, असली मालिकों को सौंपा

Saraikela News : एसपी ने बताया कि जिला पुलिस की तकनीकी शाखा और विभिन्न थानों की पुलिस के समन्वय से सितंबर महीने में अब तक कुल 103 मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया गया है.
 
मोबाइल सौंपते एसपी मनोज स्वर्गियारी.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने विशेष अभियान (प्रोजेक्ट डिवाइस)  सितंबर में अब तक गुम या चोरी हुए 103 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें सौंप दिया गया. मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे.
आरआईटी थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी मनोज स्वर्गियारी की मौजूदगी में मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए. समारोह में  सरायकेला एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार व आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें


एसपी ने बताया कि जिला पुलिस की तकनीकी शाखा और विभिन्न थानों की पुलिस के समन्वय से सितंबर महीने में अब तक कुल 103 मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में भी पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे थे.  लेकिन इस बार बरामद मोबाइल की संख्या रिकॉर्ड है.

 

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने में देरी न करें. भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल www.ceir.gov.in या संचार साथी एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत मिलने के बाद तकनीकी माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक करने के साथ उसे ट्रैक करने में सुविधा होती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही