Search

 
 
 

Saraikela News : कपाली में पशुओं की तस्करी पर पुलिस की सख्ती, कई ठिकानों पर छापेमारी

जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि कपाली क्षेत्र के कुछ रिहायशी इलाकों व गुप्त ठिकानों पर अवैध रूप से पशुओं को रखा जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई.
 
छापेमारी करने पहुंची पुलिस की टीम.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पशुओं की तस्करी रोकने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर कपाली इलाके 6 से 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई. अचानक हुई इस कार्रवाई से पशु तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया.

 

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि कपाली क्षेत्र के कुछ रिहायशी इलाकों व गुप्त ठिकानों पर अवैध रूप से पशुओं को रखा जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई. कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे. टीम ने सभी संदिग्ध ठिकानों की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया. अधिकारियों ने कई स्थानों पर पशुओं से जुड़े दस्तावेज व अन्य गतिविधियों की जांच की. हालांकि, बुधवार देर शाम तक प्रशासन की ओर से जब्त किए गए पशुओं या गिरफ्तारियों को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई थी.

 

प्रशासनिक अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि पशुओं की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही