Search

 
 
 

Saraikela News : अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी, पुलिस ने चौक-चौराहों पर चलाया गश्ती अभियान

Saraikela News : इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से निगरानी की गई. पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
 
पुलिस ने चौक-चौराहों में चलाया गश्ती अभियान

Saraikela News : क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदित्यपुर पुलिस ने सघन गश्ती अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियरी के निर्देश पर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने पैदल गश्त करने के साथ चार पहिया वाहनों से भी थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों का दौरा किया. 

 

इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से निगरानी की गई. पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. गश्त के दौरान थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने आम लोगों और व्यापारियों से बातचीत की. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है या किसी अपराध की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. 

 

इससे समय रहते कार्रवाई करने और संभावित घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी.थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता है. इसके लिए आगे भी लगातार गश्ती और निगरानी अभियान चलाया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही