Search

 
 
 

Saraikela News: अपराध नियंत्रण को लेकर राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान

जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से राजनगर थाना पुलिस ने सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया. थाना प्रभारी विपुल ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Rajnagar: जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से राजनगर थाना पुलिस ने सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया. थाना प्रभारी विपुल ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की.

Uploaded Image

अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का निबंधन प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी कागजात की पड़ताल की गई. इसके अलावा संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन किया गया तथा वाहनों की डिक्की और अन्य सामान की भी जांच की गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

थाना प्रभारी विपुल ओझा ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य चोरी, लूट, छिनतई, अवैध हथियारों की तस्करी, मादक पदार्थों के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है. पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

 

थाना प्रभारी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है.

 

इस अभियान से असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल है. स्थानीय लोगों ने नियमित जांच अभियान को कानून-व्यवस्था के लिए आवश्यक बताते हुए इसकी सराहना की. पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही