Search

 
 
 

Saraikela News : आपदा पीड़ितों को राहत, समिति ने 60 मामलों में अनुग्रह राशि को दी मंजूरी

बैठक में जिले में हुई प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से जुड़े 62 मामलों की समीक्षा की गई. समिति ने 60 मामलों में अनुग्रह अनुदान राशि देने की मंजूरी दे दी. दो मामलों में दस्तावेज अधूरे पाए गए.
 
समीक्षा बैठक करते अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में प्राकृतिक आपदा व दुर्घटनाओं से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई. अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में जिले में हुई प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से जुड़े 62 मामलों की समीक्षा की गई. इनमें सड़क दुर्घटना के 12, भारी बारिश से जुड़े 45, मकान गिरने से मौत का एक, पानी में डूबने के मौत के दो , सर्पदंश से मौत का एक और आंधी-तूफान में पेड़ की डाल गिरने से मौत का एक मामला शामिल है.

 

समीक्षा के बाद समिति ने 60 मामलों में अनुग्रह अनुदान राशि देने की मंजूरी दे दी. वहीं, दो मामलों में दस्तावेज अधूरे पाए गए. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संबंधित परिवारों से संपर्क कर आवश्यक कागजात जल्द जुटाएं. 

 


उपायुक्त जयबर्धन कुमार ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों और मृतकों के आश्रितों तक समय पर सहायता राशि पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी एसडीओ व सीओ को लंबित मामलों का जल्द सत्यापन कर एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया. बैठक में यह गांवों व स्कूलों में आपदा बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही