Search

 
 
 

Saraikela News : RIT पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

आरआईटी थाना की पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना की पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुलूपटांगा फुटबॉल मैदान के पास कुछ संदिग्ध युवक चोरी की बाइक के साथ मौजूद हैं. इसके बाद थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों युकवों को पकड़ लिया.

 


आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की बाइकों को सस्ते दामों पर बेचने का काम करते थे. बरामद बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की जा रही है. कागजी प्रक्रिया के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.


गिरफ्तार आरोपियों में बंतानगर पीएचडी रोड निवासी राजू लोहार के खिलाफ आरआईटी थाने में पहले से चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से संबंधित मामला दर्ज है. दूसरा आरोपी बासुदेव लागुरी बंतानगर पानी टंकी क्षेत्र का रहने वाला है. उसके खिलाफ डकैती और आपराधिक साजिश से जुड़े मामले दर्ज हैं. तीसरा आरोपी आदित्य राज बाबा आश्रम इलाके का रहने वाला है. उसके खिलाफ बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज है.


छापेमारी में थाना प्रभारी रविकांत पराशर, एसआई विमलेश कुमार महतो, नरेंद्र मुंडा, एएसआई विक्रम कुमार, हवलदार जॉनसन भेंगरा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही