Search

 
 
 

Saraikela News: सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा निलंबित

झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला नगर पंचायत में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
 

Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला नगर पंचायत में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

 

बताया गया है कि सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और चाईबासा सदर महिला थाना से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने यह निर्णय लिया है. समीर बोदरा के खिलाफ चाईबासा के सदर महिला थाना में मामला दर्ज है, जिसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई.

 

जानकारी के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने समीर बोदरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए और बाद में धोखा दिया गया. शिकायत दर्ज होने के बाद मामला पुलिस जांच में है.

 

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक और कानूनी दोनों स्तर पर हलचल बढ़ गई है. सरकार ने शुरुआती स्तर पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए साफ संकेत दिया है कि आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है.

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं विभागीय स्तर पर भी आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर तय की जाएगी. समीर बोदरा के निलंबन के बाद सरायकेला नगर पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही