Search

 
 
 

Saraikela News: जिले में बढ़ेगी पुलिस की गश्ती, मिलीं 19 नई बोलेरो गाड़ियां, SP ने दिखाई हरी झंडी

Saraikela: एसपी ने कहा कि नए वाहनों से पुलिस की आवाजाही आसान होगी. किसी अपराध या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर पुलिस पहले के मुकाबले तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी. उन्होंने कहा कि नियमित पेट्रोलिंग बढ़ने से अपराध पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी. एसपी के मुताबिक सरायकेला-खरसावां का क्षेत्र काफी बड़ा है. यहां शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्र भी हैं.
 

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस की गश्ती बढ़ाने के लिए 19 नई बोलेरो गाड़ियों को शामिल किया गया हैं. नए वाहनों के आने से अब पुलिस के पास कुल 38 बोलेरो और 26 बाइक हो गई हैं. गुरुवार को सरायकेला पुलिस केंद्र में इन वाहनों को पुलिस के हवाले किया गया. कार्यक्रम के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने पूजा-अर्चना की और इसके बाद वाहनों को रवाना किया. 

 

एसपी ने खुद चलाया पेट्रोलिंग वाहन

वाहनों को रवाना करने के बाद एसपी मनोज स्वर्गियारी खुद एक पेट्रोलिंग बोलेरो लेकर कोलेबिरा तक गए. इस दौरान उन्होंने इलाके में पुलिस की गश्त व्यवस्था का जायजा लिया. उनके साथ एसडीपीओ और मुख्यालय डीएसपी भी मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

अपराध की सूचना पर जल्द पहुंचेगी पुलिस

एसपी ने कहा कि नए वाहनों से पुलिस की आवाजाही आसान होगी. किसी अपराध या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर पुलिस पहले के मुकाबले तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी. उन्होंने कहा कि नियमित पेट्रोलिंग बढ़ने से अपराध पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी. एसपी के मुताबिक सरायकेला-खरसावां का क्षेत्र काफी बड़ा है. यहां शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्र भी हैं. ऐसे में अतिरिक्त वाहनों से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और गश्त को मजबूत किया जा सकेगा.

 

पुलिस वाहनों में रखी रहेगी फर्स्ट एड किट

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल, तमोलिया की ओर से पुलिस को 40 फर्स्ट एड किट भी दी गईं. इन किट को पेट्रोलिंग वाहनों में रखा जाएगा. सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने से पहले जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार दिया जा सकेगा. इस पहल का उद्देश्य आपात स्थिति में घायलों को तुरंत शुरुआती मदद उपलब्ध कराना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही