Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : योजनाओं की हुई समीक्षा, अधिकारियों ने स्कूल, आंगनबाड़ी व मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो व भूमि सुधार उपसमाहर्ता निवेदिता नियति ने विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों ल स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की.
Advertisement
Advertisement
निरीक्षण करते आथिकारी.

Saraikela : सरायकेला जिले में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से वरीय पदाधिकारियों ने सोमवार को विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो व भूमि सुधार उपसमाहर्ता निवेदिता नियति ने कई योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया.

 

अधिकारियों ने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों ल स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की. स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं की जांच की गई. वहीं आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों में लाभुकों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

 

 

अधिकारियों ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया. कार्यस्थलों पर मजदूरों की उपस्थिति, योजना की प्रगति और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया. इसके अलावा आवास योजनाओं के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जांच करते हुए लंबित आवासों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया. लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया.

 

प्रखंड स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने सभी योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर बल दिया. कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पारदर्शी और सरल तरीके से पहुंचना चाहिए. लंबित योजनाओं और अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही