Search

 
 
 

Saraikela News : NH-33 पर शिवम बस पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल

Saraikela News : हादसे की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया. बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
 
शिवम बस पलटी

Saraikela News : खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एनएच-33 पर झाबरी के पास कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ. बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें कई यात्री घायल हो गए.

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया. बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

 

बस के अचानक पलटने के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बस किस वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही