Search

 
 
 

Saraikela News  : SP ने आरआईटी और गम्हरिया थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Saraikela News : निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के सभी अभिलेखों, हाजत और थाना परिसर की साफ-सफाई व स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने थाना में लंबित मामलों और केस डायरी का भी अवलोकन किया.
 
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

Saraikela News : खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी द्वारा बुधवार देर रात को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में आदित्यपुर, आरआईटी और गम्हरिया थाना का औचक निरीक्षण किया गया.

 

 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के सभी अभिलेखों, हाजत और थाना परिसर की साफ-सफाई व स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने थाना में लंबित मामलों और केस डायरी का भी अवलोकन किया.

 

इस दौरान एसपी ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों और उनसे संबंधित मामलों के प्रति संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया.

 

साथ ही OD पदाधिकारी को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.एसपी ने रात्रि गश्ती की भी समीक्षा की और गश्ती को और अधिक सघन करने का निर्देश दिया ताकि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही