Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर में आपसी विवाद में चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Saraikela News: रूई दुकान के पास दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया.
 
चाकू लगने से घायल व्यक्ति और जुटी भीड़.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई. वारदात सोमवार देर रात की है. रोड नंबर चार स्थित एक रूई दुकान के पास दो लोगों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई. घटना में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, रूई दुकान के पास दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया. इसके जवाब में दूसरे व्यक्ति ने भी चाकू से वार कर दिया. इस तरह दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत आरआईटी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल चाकूबाजी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही