Search

 
 
 

Saraikela News : बाइक के धक्के से किशोर की मौत, विरोध में सड़क जाम

Saraikela News : अमन अंसारी अपने बड़े भाई परवेज से मिलने राजबांध आया था. परवेज की वहां वेल्डिंग की दुकान है. अमन मुख्य सड़क पार कर रहा था. तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे सामने से  टक्कर मार दी.
 
सड़क जाम करते लोग.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के राजबांध हनुमान मंदिर के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक के धक्के से अमन अंसारी (14 वर्ष) की मौत हो गई. आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. मृतक की पहचान कमालपुर गांव निवासी अमन अंसारी के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, अमन अंसारी अपने बड़े भाई परवेज से मिलने राजबांध आया था. परवेज की वहां वेल्डिंग की दुकान है. अमन मुख्य सड़क पार कर रहा था. तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे सामने से  टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सामने से आ रही मैक्सिमो सवारी गाड़ी से भी जा भिड़ी.


हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भागने लगा. वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया. इधर, अमन की मौत से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने में जुटी थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही