Search

 
 
 

Saraikela News : गम्हरिया प्रखंड कार्यालय से पाइपलाइन का मोटर लेकर फरार हुआ चोर

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में चोरों ने सरकारी संपत्ति को निशाना बनाया है.
 

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में चोरों ने सरकारी संपत्ति को निशाना बनाया है. देर रात अज्ञात चोर परिसर में लगी पाइपलाइन का मोटर चोरी कर फरार हो गए. घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई, जब ब्लॉक कर्मी कार्यालय पहुंचे. इसके बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.

 

सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की पड़ताल शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि चोर रात के समय परिसर में घुसे और पाइपलाइन से जुड़ा मोटर खोलकर अपने साथ ले गए.

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए प्रखंड कार्यालय और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इसके साथ ही परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरी से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सरकारी परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि प्रखंड कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों में रात के समय सुरक्षा और गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

 

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही