Search

 
 
 

Saraikela News : कपड़ा और गल्ला दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान ले उड़े चोर

Saraikela News :चोर कपड़ा दुकान से बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. वहीं, पास के गल्ला दुकान से भी किराने का सामान चोरी कर लिया.घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है.
 
कपड़ा और गल्ला दुकान में चोरी

Saraikela News : खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर दुकानों को निशाना बनाया है. खैरकोच चौक पर रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक कपड़ा दुकान और एक गल्ला दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

 

 

चोर कपड़ा दुकान से बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. वहीं, पास के गल्ला दुकान से भी किराने का सामान चोरी कर लिया.घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना रविवार देर रात करीब एक से दो बजे के बीच हुई होने की आशंका है. सोमवार सुबह करीब चार बजे कपड़ा दुकान के संचालक कालिदास महतो जब दुकान पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए. दुकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि दुकान से बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान गायब हैं.

 

इसके बाद जानकारी मिली कि चोरों ने पास की गल्ला दुकान को भी अपना निशाना बनाया है. वहां भी ताले तोड़कर किराने का कुछ सामान चोरी कर लिया गया. एक ही चौक पर दो दुकानों में चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है.

 

दुकानदार कालिदास महतो ने मामले की शिकायत राजनगर थाना में दर्ज कराने की बात कही है. पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करेगी.स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस तरह दुकानों को निशाना बनाए जाने से कारोबारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. अब पुलिस के सामने चोरों का पता लगाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की चुनौती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही