Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : MMVY योजना के सफल संचालन को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

IPE Global के ट्रेनिंग एक्सपर्ट मृत्युंजय नायक ने योजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. मास्टर ट्रेनर अलका इंदवार व शुभम महापात्र ने पोर्टल संचालन और प्रक्रिया संबंधी सत्रों का संचालन किया.
Advertisement
Advertisement
प्रशिक्षण में भाग लेतीं महिलाएं.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के बेहतर संचालन के लिए बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. जिला समाज कल्याण निदेशालय व IPE Global के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया.


कार्यक्रम में डीडीसी रीना हांसदा मुख्य रूप से मौजूद रहीं. उनके साथ जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सभी CDPO, महिला पर्यवेक्षिकाएं, संबंधित कर्मी और मास्टर ट्रेनर भी शामिल हुए. IPE Global के ट्रेनिंग एक्सपर्ट मृत्युंजय नायक ने योजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. मास्टर ट्रेनर अलका इंदवार व शुभम महापात्र ने पोर्टल संचालन और प्रक्रिया संबंधी सत्रों का संचालन किया.

 

प्रशिक्षण के दौरान लाभुकों के पंजीकरण, आवेदन प्रक्रिया, पोर्टल संचालन, DBT भुगतान और योजना से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निबटारा जल्द करें. Face Authentication, Aadhaar Seeding, DBT Enablement व NPCI Mapping जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें.साथ ही पोर्टल में की जाने वाली सभी एंट्री पूरी तरह सही हो, जिससे तकनीकी त्रुटियों या दस्तावेजों की कमी के कारण कोई भी महिला योजना से वंचित न रहे.

 

उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने अधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की. कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं और सभी पात्र महिलाओं तक इसका लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही