Search

 
 
 

Saraikela News: गम्हरिया में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि दी गई श्रद्धांजलि

गम्हरिया प्रखंड के हाट बाजार स्थित गुरु जी मार्केट में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ नेता फुलकांत झा ने किया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: गम्हरिया प्रखंड के हाट बाजार स्थित गुरु जी मार्केट में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ नेता फुलकांत झा ने किया.

Uploaded Image

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रो. कालीपद सोरेन शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं, बाजार के व्यवसायियों, दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं तथा स्थानीय लोगों ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

वक्ताओं ने दिशोम गुरु के जल, जंगल, जमीन और झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए किए गए आजीवन संघर्ष को याद किया. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का योगदान झारखंड के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और उनके बताए मार्ग पर चलकर राज्य के विकास एवं जनहित के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंद्रकांत झा, गोविंद पाठक, देव कुमार दास, अरुण कुमार दास, अपन चंद्रा, महावीर गोराई, सुफल गोराई, राधेश्याम महतो, पंकज अग्रवाल, दीपक झा, शंकर शर्मा, कृपा जी, रुपेश, लाल महतो सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, बाजार के दुकानदार, व्यवसायी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही