Search

 
 
 

Saraikela News : BNS एक्ट के मामले में पश्चिम बंगाल के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

गिरफ्तार आरोपियों में अली व शेख सैयद अली शामिल हैं. दोनों पश्चिम बंगाल के खड़गपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के रहने वाले हैं. सरायकेला थाना में इनके खिलाफ BNS की धारा 303 (2), 317 (2) व 3 (5) के तहत मामला दर्ज है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Saraikela : सरायकेला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को दबोचा और पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया. अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया.

 


गिरफ्तार आरोपियों में अली व शेख सैयद अली शामिल हैं. दोनों पश्चिम बंगाल के खड़गपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के रहने वाले हैं. सरायकेला थाना में इनके खिलाफ BNS की धारा 303 (2), 317 (2) व 3 (5) के तहत मामला दर्ज है.


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया. उन्हें थाना लाकर पूछताछ की गई और कागजी प्रक्रिया पूरी कर कोर्ट में पेश किया गया.


थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को मंडल कारा भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है. पुलिस इस केस से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही है. जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही