Search

 
 
 

Saraikela News : बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल, MGM रेफर

खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरूवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना राजनगर के दिघी पुल के पास हुई, जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरूवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना राजनगर के दिघी पुल के पास हुई, जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया.

 

घटना में राजनगर के लक्खीपुर निवासी लाल हेंब्रम (30) और राहुल हेंब्रम घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया.

 

Uploaded Image

 

डॉक्टरों के अनुसार, लाल हेंब्रम के पैर में गंभीर चोट आई है और उनकी हड्डी टूट गई है. उनका इलाज फिलहाल एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.घायल लाल हेंब्रम ने बताया कि वह अपने साथी राहुल हेंब्रम के साथ सासानडीह गांव में एक रिश्तेदार के घर से स्कूटी से लौट रहे थे. जैसे ही वे दिघी पुल के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. 

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे के बाद बाइक चालक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लग गई है. फरार बाइक चालक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही