Saraikela News : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबोहनी स्थित वासंती मंदिर के पास जयनेस्ट अपार्टमेंट में रहने वाली 21 वर्षीय नवविवाहिता पिंकी महतो की मौत के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.जानकारी के अनुसार, पिंकी महतो पान दुकान क्षेत्र की रहने वाली थी. इसी साल जुलाई में उसने मनीष शर्मा से प्रेम विवाह हुआ था .
हादसे में गंभीर रूप से घायल पिंकी को इलाज के लिए पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.
पिंकी की मौत की खबर मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और शव लेकर उसके ससुराल पहुंच गए. वहां उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.
यह हादसा था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा. मायके पक्ष की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है.

