Search

 
 
 

Saraikela News : थार-टाटा सूमो की जोरदार टक्कर, एक बच्चा घायल

वृद्धाश्रम के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में थार और टाटा सूमो की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन के अंदर फंस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोग तत्काल जुट गए.
 
  • चालक वाहन में फंसा

Saraikela: वृद्धाश्रम के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में थार और टाटा सूमो की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन के अंदर फंस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोग तत्काल जुट गए.

 

जानकारी के अनुसार, सिनी-मोहितपुर की ओर से सरायकेला आ रही थार में डी. तेजस प्रताप, उनकी बहन नेहा कुमारी, चालक पल्लव सिंह और 14 माह का मासूम शिवम सिंह, पिता आकाश सिंह सवार थे. 

 

टक्कर में 14 माह के शिवम सिंह को हल्की चोटें आईं. हादसे के बाद मौके पर मौजूद पत्रकार विजय कुमार साव और दशरथ प्रधान ने मानवता का परिचय देते हुए घायल मासूम को अपने वाहन से तत्काल सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया. अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने छोटा हाथी में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किया.स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं. उनका आरोप है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही