Search

 
 
 

Saraikela News  : महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हिरासत में

Saraikela News :पीड़िता के अनुसार, वह शुक्रवार को अपने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराने गम्हरिया थाना पहुंची थी. महिला का आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद महिला ने पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया.
 
गम्हरिया थाना क्षेत्र

Saraikela News : खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. दुग्धा गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. फिलहाल, आरोपित पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

 

 

पीड़िता के अनुसार, वह शुक्रवार को अपने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराने गम्हरिया थाना पहुंची थी. महिला का आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद महिला ने पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला की एसडीपीओ स्वयं जांच कर रही हैं. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिस पुलिसकर्मी पर महिला ने आरोप लगाया है, उसे हिरासत में ले लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

 

इधर, शनिवार देर रात गम्हरिया थाना परिसर में एसडीपीओ ने थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बंद कमरे में बैठक भी की. मामले को लेकर वरीय अधिकारियों की निगरानी में जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही