Search

 
 
 

Saraikela News : दो बच्चों के साथ लापता महिला मध्य प्रदेश के सतना से बरामद

Saraikela News: तकनीकी साक्ष्यों और दूसरे राज्यों की पुलिस के सहयोग से महिला की लोकेशन मध्य प्रदेश के सतना में मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर महिला और दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया.
 
लापता महिला और बच्चे अपने परिवार के साथ.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी की पुलिस ने एक महीने से लापता महिला और उसके दो बच्चों को मध्य प्रदेश के सतना से सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने महिला और दोनों बच्चों को परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उसके पति को सौंप दिया.

 

इसे भी पढ़ें


मामला कपाली ओपी क्षेत्र के रहमतनगर का है. यहां रहने वाले मोहम्मद बाबू का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी शबनम परवीन (26) से विवाद हो गया था. इसके बाद शबनम अपने दोनों बेटों को लेकर घर से चली गईं. काफी खोजबीन के बाद भी उनक कोई पता नहीं चला, तो मोहम्मद बाबू ने कपाली ओपी में गुमशुदगी का आवेदन देकर पुलिस से उन्हें तलाशने की गुहार लगाई.


कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों और दूसरे राज्यों की पुलिस के सहयोग से महिला की लोकेशन मध्य प्रदेश के सतना में मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर महिला और दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया.


कपाली लाने के बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद शबनम परवीन और उसके दोनों बच्चों को मोहम्मद बाबू को सौंप दिया. करीब एक महीने बाद पत्नी और बच्चों की सकुशल वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही