Search

 
 
 

Saraikela News : वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत

टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बार फिर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो  गई. जिला समाहरणालय के समीप टीवीएस शोरूम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार सुलेखा महतो की मौके पर ही मौत हो गई.
 
  • जर्जर सड़क को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा

Saraikela : टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बार फिर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो  गई. जिला समाहरणालय के समीप टीवीएस शोरूम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार सुलेखा महतो की मौके पर ही मौत हो गई. 

 

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. लोगों का कहना है कि सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग लंबे समय से गड्ढों और उखड़ी हुई सतह के कारण खतरा बना हुआ है. इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है.

 

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी संबंधित विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. उनका कहना है कि सड़क पर ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही भी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है.

 

लोगों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है.क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो ऐसे हादसे आगे भी लोगों की जान लेते रहेंगे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही