Search

Saraikela News : निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Saraikela : जिले के सीनी ओपी क्षेत्र के खजूर बागान में मंगलवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी सीनी ओपी पुलिस को दी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान में जुटी है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : जिले के सीनी ओपी क्षेत्र के खजूर बागान में मंगलवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी सीनी ओपी पुलिस को दी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान में जुटी है.

इसे भी पढ़े..

जानकारी के अनुसार, जिस मकान में शव मिला है. वहां रविवार के बाद से मकान बनने का काम बंद था. मंगलवार को जब मजदूर दोबारा काम करने पहुंचे तो सेप्टिक टैंक में शव दिखाई देने पर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. 
स्थानीय लोगों की मदद से को शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके. 

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि महिला की मौत हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या के कारण हुई है. इसके साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि महिला की पहचान हो सके.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. तब तक सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही