Search

 
 
 

Saraikela News :खोकरोडीह में मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया
 

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. काठजोड़ गांव के ग्वालापाड़ा निवासी छुटु लोहार का शव मंगलवार शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित खोकरोडीह के सुनसान इलाके में बरामद किया गया. घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

 

बताया जाता है कि देर रात स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

 

पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, मृतक के परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है. उनका कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा होना चाहिए.

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही