Search

 
 
 

Saraikela News : दिनदहाड़े युवक पर धारदार हथियार से हमला, TMH रेफर

खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आरआईटी  मोड़ के पास सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ.जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया.स्थानीय लोगों की मदद से गंगोत्री अस्पताल ले जाया गया
 

Saraikela : खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आरआईटी  मोड़ के पास सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ.जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया.स्थानीय लोगों की मदद से गंगोत्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल (TMH) रेफर कर दिया. 

 


जानकारी के अनुसार, घटना से पहले दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद अचानक हिंसक हो गया और एक युवक ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. लोगों के मुताबिक हमलावर ने सड़क पर घायल युवक का पीछा करते हुए उस पर कई बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

आसपास के लोगों ने बिना देर किए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि घायल युवक के साथ उस समय एक छोटा बच्चा भी मौजूद था. हालांकि, राहत की बात यह रही कि बच्चा इस हमले की चपेट में नहीं आया और पूरी तरह सुरक्षित है.

 

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के आधार पर हमले के तरीके और इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. 

 

वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही