Saraikela News : खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के श्रीडूंगरी में करीब 20 वर्षीय युवक राजेश महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे. जब वे वापस लौटे, तो राजेश की मौत का पता चला. इसके बाद परिजनों ने तत्काल आदित्यपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
फिलहाल राजेश की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. वहीं, अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं और इलाके में भी घटना को लेकर चर्चा हो रही है.

