Search

 
 
 

Saraikela News : खरकाई नदी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Saraikela News : जानकारी के अनुसार, सुमित आदित्यपुर-2 के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 24 में अपने एक दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था. बताया जा रहा है कि वह गुरुवार से अचानक लापता हो गया था. काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसके दोस्त ने आरआईटी थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.
 
खरकाई नदी में मिला युवक का शव

Saraikela News : खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सालडीह खरकाई नदी घाट पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान धनबाद निवासी सुमित कुमार मंडल के रूप में हुई है. सुमित आदित्यपुर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था.

 

जानकारी के अनुसार, सुमित आदित्यपुर-2 के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 24 में अपने एक दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था. बताया जा रहा है कि वह गुरुवार से अचानक लापता हो गया था. काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसके दोस्त ने आरआईटी थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

 

इधर, शुक्रवार सुबह सालडीह खरकाई नदी घाट पर स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा. इसके बाद इसकी जानकारी वार्ड संख्या 13 के पार्षद शांतनु कुमार को दी गई.पार्षद ने तत्काल आदित्यपुर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया.

 

पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. सुमित का शव मिलने की खबर के बाद उसके परिजनों और दोस्तों में शोक का माहौल है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सुमित की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह नदी घाट तक कैसे पहुंचा.

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही