Search

 
 
 

Saraikela News : ईंट भट्ठा के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब डोबो ईंट भट्ठा के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला. सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.
 

Saraikela  : चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब डोबो ईंट भट्ठा के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला. सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

 


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कपाली ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में ले लिया.

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है.

 

कपाली ओपी पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर युवक की पहचान करने और घटना की सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही