Search

 
 
 

Saraikela : युवक पर चापड़ से हमला करने वाला मुख्य आरोपी 10 माह बाद गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी की पहचान शेख फैज (25) के रूप में हुई है, जो गोलमुरी के केबल टाउन स्थित न्यू डीएस फ्लैट का रहने वाला है.
 

Saraikela :   पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी की पहचान शेख फैज (25) के रूप में हुई है, जो गोलमुरी के केबल टाउन स्थित न्यू डीएस फ्लैट का रहने वाला है.

 

घटना चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र में 9 अगस्त 2025 को घटी थी. जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे नगर परिषद कार्यालय के सामने पुल के पास मानगो निवासी एक युवक पर कुछ युवकों ने अचानक चापड़ से हमला कर दिया था.

 

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस मामले को लेकर कपाली ओपी में 10 अगस्त 2025 को कांड संख्या 134/2025 दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी.

 

अनुसंधान के क्रम में करीब 10 महीने बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शेख फैज को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही