Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यू पुलिस लाइन में मना सरहुल पर्व, आला अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

सरहुल का पर्व 21 मार्च को राज्य के अलग-अलग जिलों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. इस पर्व में किसी प्रकार की कानूनी अव्यवस्था ना हो. इसके लिए रांची पुलिस ने अपनी ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली है. आगामी त्योहार को देखते हुए रांची में दो हजार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: सरहुल का पर्व 21 मार्च को राज्य के अलग-अलग जिलों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. इस पर्व में किसी प्रकार की कानूनी अव्यवस्था ना हो. इसके लिए रांची पुलिस ने अपनी ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली है. आगामी त्योहार को देखते हुए रांची में दो हजार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स के अलावा जिला बलों की भी तैनाती रहेगी. 

 

आज शुक्रवार न्यू पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की ओर से सरहुल पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर न्यू पुलिस लाइन में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों ने एक दूसरे को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दी. साथ ही आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. 


इस मौके पर एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, कोतवाली डीएसपी और सार्जेंट मेजर सहित काफी संख्या में पुलिस परिवार मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही