Search

 
 
 

‘सरके चुनर तेरी’ विवाद: सिंगर मंगली ने मांगी माफी, जल्द आएगा गाने का नया वर्जन

नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर उठे विवाद के बीच अब सिंगर मंगली ने माफी मांग ली है.
 

Lagatar desk : नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर उठे विवाद के बीच अब सिंगर मंगली ने माफी मांग ली है. गाने के बोल और डांस स्टेप्स को आपत्तिजनक बताए जाने के बाद मामला बढ़ा, जिसके चलते सरकार ने इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटवा दिया.


मंगली ने मांगी माफी


गाने के कन्नड़ वर्जन ‘सरसे निन्ना सेरागा सरसे’ की गायिका मंगली, जिन्होंने हिंदी वर्जन भी गाया है, ने  अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लोगों से माफी मांगी. उन्होंने लिखा-जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए गीत को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है. अनजाने में हुई इस गलती के लिए मैं तहे दिल से माफी मांगती हूं. हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और हमें इस चूक का गहरा अफसोस है.

 

 

मंगली ने यह भी बताया कि गाने के बोलों में सुधार कर दिया गया है और इसका संशोधित नया वर्जन जल्द ही रिलीज किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी.

 

कमेंट सेक्शन किया बंद


मंगली ने अपने पोस्ट में फिल्म के मेकर्स और म्यूजिक डायरेक्टर अर्जुन जन्या का आभार जताया, लेकिन पोस्ट करते समय उन्होंने कमेंट सेक्शन बंद रखा. बता दें कि मंगली एक जानी-मानी लोक गायिका हैं, जो तेलुगु राज्यों में बंजार समुदाय को बढ़ावा देने के लिए पहचानी जाती हैं.

 

नोरा फतेही ने किया खुद को अलग


इससे पहले नोरा फतेही भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्होंने इस गाने की शूटिंग तीन साल पहले कन्नड़ वर्जन के लिए की थी और हिंदी वर्जन से उनका कोई संबंध नहीं है.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही