Search

 
 
 

बांधगाड़ी में सरना प्रार्थना सभा युवा समिति का गठन, 12 को आक्रोश महारैली में भाग लेने का निर्णय

रांची के बांधगाड़ी, दीपाटोली में आयोजित विशेष बैठक में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा युवा समिति (अनिबंधित) का गठन किया गया. इस समिति की अध्यक्षता राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा महिला प्रकोष्ठ रांची महानगर की अध्यक्ष सुभानी तिग्गा करेंगी. बैठक में रांची समेत दूरदराज क्षेत्रों से आए सरना धर्मगुरुओं और धर्मावलंबियों ने सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया. इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से सभी धर्मगुरुओं को ‘सरना गमछा’ और ‘सखुआ वृक्ष’ भेंट कर सम्मानित किया गया, जो सरना संस्कृति की आत्मा माने जाते हैं.
 

Ranchi :  रांची के बांधगाड़ी, दीपाटोली में आयोजित विशेष बैठक में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा युवा समिति (अनिबंधित) का गठन किया गया. इस समिति की अध्यक्षता राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा महिला प्रकोष्ठ रांची महानगर की अध्यक्ष सुभानी तिग्गा करेंगी.

 

बैठक में रांची समेत दूरदराज क्षेत्रों से आए सरना धर्मगुरुओं और धर्मावलंबियों ने सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया. इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से सभी धर्मगुरुओं को ‘सरना गमछा’ और ‘सखुआ वृक्ष’ भेंट कर सम्मानित किया गया, जो सरना संस्कृति की आत्मा माने जाते हैं.

 

नवगठित समिति के सदस्य :

धर्मगुरु : बंधन राम उरांव (रांची जिला पूर्वी जोन)

अध्यक्ष : नवीन तिर्की

उपाध्यक्ष : कृष्णा उरांव, लखन कच्छप

महासचिव : नीरज गाड़ी, सुमन तिग्गा

उप सचिव : विजय उरांव

संगठन सचिव : बुधदेव उरांव, रूपेश तिग्गा

कोषाध्यक्ष : आशीष तिग्गा, शिखा खलखो

उप कोषाध्यक्ष : सुनील मुंडा, लच्छू मुंडा

मुख्य संरक्षक :  मदन उरांव

सक्रिय सदस्य : कविता खलखो, मनीष गाड़ी, अनिमेष खलखो, प्रिंस बिनहा, रोहित गाड़ी, दुर्गा मांझी, विक्रम सिंह मुंडा, मंटू मुंडा समेत अन्य.

 

नशामुक्त समाज और सांस्कृतिक जागरूकता का संकल्प

बैठक में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे सरना समाज को नशामुक्त, धर्मनिष्ठ, संस्कृति-समर्पित और शैक्षणिक रूप से जागरूक समाज के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.

 

12 अक्टूबर की ‘आक्रोश महारैली’ में शक्ति प्रदर्शन का ऐलान

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अक्टूबर 2025 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित आक्रोश महारैली में महिला प्रकोष्ठ और युवा समिति की ओर से पूर्ण भागीदारी की जाएगी. यह महारैली कुड़मी/कुर्मी (महतो) को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में आयोजित की जाएगी.

 

समाज की व्यापक भागीदारी

इस समिति के गठन में नामकोम, हटिया, बांधगाड़ी, मांडर, लापुंग, हरमू, सिल्ली, टेंडर, चुंद जैसे गांवों से बड़ी संख्या में सरना अनुयायियों की सहभागिता रही. बैठक को सफल बनाने में रश्मि मिंज, गीता गाड़ी, राजकुमारी उरांव, ललिता खलखो, सीता खलखो, सुनीता कच्छप, बिनीता बीरुवा, अनू उरांव, साधनी उरांव, निरुपा टोप्पो, अमित गाड़ी, गैना कच्छप, मनीष तिग्गा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही