Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्र आंदोलन पर सरयू राय की सरकार को नसीहत, कहा- लाठी नहीं बातचीत से सुलझेगा मामला

झारखंड में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान पुलिस की लाठी से नहीं, बल्कि बातचीत से होना चाहिए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान पुलिस की लाठी से नहीं, बल्कि बातचीत से होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: 

सरयू राय ने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों ने उनसे बातचीत की है. उन्होंने छात्रों की समस्याओं को सुना है. उनके अनुसार छात्रों की कई मांगें जायज हैं. लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी मांग रखने का अधिकार है. ऐसे में सरकार को छात्रों की बात गंभीरता और संवेदनशीलता से सुननी चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करना सही तरीका नहीं है. सरकार को आंदोलन कर रहे छात्रों से तुरंत बातचीत करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए.

 

सरयू राय ने बताया कि आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जमशेदपुर से अपने साथियों अमित शर्मा, नीरज सिंह, विवेक पाण्डेय और श्रवण पासवान से छात्रों की मदद करने को कहा. इसके बाद उनके साथी जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे. उन्होंने छात्रों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स, रात का खाना, फल और दूसरी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई.

 

सरयू राय ने कहा कि बच्चों पर लाठी चलाने से समस्या खत्म नहीं होगी. सरकार और छात्रों के बीच बातचीत से ही समाधान निकलेगा. उन्होंने सरकार से संवेदनशील तरीके से छात्रों की बात सुनने की अपील की.

 

उन्होंने यह भी कहा कि वह आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ हैं और उनकी जायज मांगों को लेकर आगे भी हरसंभव मदद करते रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही