Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: वायरल इन्फेक्शन से उबर रहे हैं सरयू राय, समर्थकों से कहा- मिलने अस्पताल न आएं

विधायक सरयू राय ने कहा है कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है और वह जल्द ही अपनी सामान्य दिनचर्या में लौटेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से अस्पताल में मिलने नहीं आने की अपील की है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: विधायक सरयू राय ने कहा है कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है और वह जल्द ही अपनी सामान्य दिनचर्या में लौटेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से अस्पताल में मिलने नहीं आने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: 

सरयू राय ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक निजी अस्पताल पहुंचने के बाद यह खबर फैल गई कि वह अस्पताल में भर्ती हैं. इसके बाद उन्होंने खुद अपनी सेहत की जानकारी साझा की.

 

उन्होंने कहा कि 1 और 2 अगस्त को जमशेदपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 3 अगस्त को भी कांवरिया सेवा शिविर और अन्य कार्यक्रमों में गए. लगातार व्यस्त रहने की वजह से उन्हें काफी थकान हो गई. 4 अगस्त को वह विधानसभा समिति की बैठक में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे, जहां उनकी तबीयत और खराब महसूस हुई.

 

इसके बाद उन्होंने डॉ. निशीथ कुमार और डॉ. संजय कुमार से सलाह ली. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें क्यूरेस्टा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां दो दिनों तक उनकी कई जांच की गईं.

 

सरयू राय ने बताया कि उन्हें वायरल इन्फेक्शन था. इलाज के बाद अब वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं. डॉक्टरों ने बताया है कि अगर सब ठीक रहा तो उन्हें अगले दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.

 

उन्होंने सभी समर्थकों से कहा कि वे अस्पताल में मिलने न आएं, ताकि वह पूरी तरह स्वस्थ होकर जल्द अपने काम पर लौट सकें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही