Search

 
 
 

Sasaram News : यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत, कई घायल

बिहार से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व लोग घायल हो गए. मामला सासाराम के परसथुआ थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार को शेख बहुआरा के पास एक तेज रफ्तार यात्री अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई व 20 से अधिक लोग घायल हो गए है.
 

Sasaram : बिहार से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व लोग घायल हो गए. मामला सासाराम के परसथुआ थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार को शेख बहुआरा के पास एक तेज रफ्तार यात्री अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई व 20 से अधिक लोग घायल हो गए है. 

 

जानकारी के अनुसार बस मोहनिया की ओर जा रही थी. बस में 30 लोग सवार थे. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. लोगों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना में मृत व्यक्ति की पहचान कैमूर के भिखी सिंह के रूप में हुई है. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही