Sasaram News : बिहार के सासाराम में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा सूर्य मंदिर के पास स्थित साईनाथ निजी अस्पताल का बताया जा रहा है. घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और रोड को जाम कर दिया.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, बनरसिया निवासी विकास कुमार की पत्नी निर्मला देवी को प्रसव क लिए साईनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जाता है कि अस्पताल डॉ. आरके पटेल से संबंधित है.
परिजनों के मुताबिक, प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया. हालांकि, अस्पताल से ले जाने के दौरान ही दोनों की रास्ते में मौत हो गई. इसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल के पास पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया.
घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. मगर आक्रोशित लोगों के विरोध के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा. परिजन संबंधित डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. हंगामे को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टर औऐर स्टाफ मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

