Search

 
 
 

सासाराम : पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 1 की मौत, 2 घायल

बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. ताजा मामला सासाराम जीटी रोड का है. मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Sasaram : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. ताजा मामला सासाराम के जीटी रोड का है. मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.  

 

जानकारी के अनुसार शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान अपने दो दोस्तों 27 वर्षीय प्रतिक राज और 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे था. इसी दौरान जीटी रोड में साहू सिनेमा के पास गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया, और गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई.

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ के पास दो पान की गुमटियां थी वह भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

 

चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया. घटना में घायल प्रतिक राज और जयप्रकाश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां सबका रो-रोकर बुरा हाल है.

 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही