Search

 
 
 

गर्मियों के लिए रामबाण है सत्तू ,जानें इसके फायदे

गर्मियों  के मौसम में सत्तू का ठंडा शरबत न केवल प्यास बुझाने का बेहतरीन विकल्प है, बल्कि यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सत्तू प्रोटीन, फाइबर और जरूरी खनिजों से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ अंदर से ठंडक भी पहुंचाता है.
 

Lagatar desk : गर्मियों  के मौसम में सत्तू का ठंडा शरबत न केवल प्यास बुझाने का बेहतरीन विकल्प है, बल्कि यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सत्तू प्रोटीन, फाइबर और जरूरी खनिजों से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ अंदर से ठंडक भी पहुंचाता है.

 

सत्तू की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह पढ़ती गर्मी में शरीर को लू से बचाने में मदद करता है. साथ ही यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और थकान को दूर कर तरोताजा महसूस कराता है.

 

सत्तू के फाइदे  

पाचन तंत्र के लिए भी सत्तू बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है और पेट को स्वस्थ रखता है.इसके अलावा, सत्तू का कम  मधुमेह (डायबिटीज) के मरीजों के लिए भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक होता है.

 

वजन कम करने वालों के लिए भी सत्तू का शरबत उपयोगी है. इसे पीने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

 

घर पर ऐसे बनाएं सत्तू का शरबत


एक गिलास ठंडा पानी लें और उसमें 2-3 बड़े चम्मच सत्तू मिलाएं. स्वाद के लिए काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालें. चाहें तो बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और पुदीने की पत्तियां मिलाकर इसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही