Search

 
 
 

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना: झारखंड के छात्राएं कैसे लें योजना का लाभ, ऐसे करें आवेदन

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत राज्य की हजारों छात्राओं को आर्थिक मदद दी जा रही है. अब तक इस योजना के अंतर्गत कुल 104.65 करोड़ रुपये की राशि लाभुक बालिकाओं के बीच वितरित की जा चुकी है.
 


Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत राज्य की हजारों छात्राओं को आर्थिक मदद दी जा रही है. अब तक इस योजना के अंतर्गत कुल 104.65 करोड़ रुपये की राशि लाभुक बालिकाओं के बीच वितरित की जा चुकी है.

 


वित्तीय वर्ष 2026–28 में कक्षा 8वीं से 12वीं तक की 28,322 छात्राओं के आवेदन स्वीकृत हुए हैं. इनमें से 25,679 छात्राओं को लगभग 10.18 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत वर्ष 2022-23 में इस उद्देश्य से की थी कि हर बालिका को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के अवसर मिल सकें. 


योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली पात्र किशोरियों को चरणबद्ध तरीके से 40 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई बीच में न छूटे.

 

इस वर्ष योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू है. कक्षा 8वीं से 12वीं तक की छात्राएं अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकती हैं.

 

आवेदन कैसे करें

-छात्राएं अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय या प्रखंड कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं. 
-आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होता है. 
-आवेदन के बाद संबंधित विभाग द्वारा सत्यापन किया जाता है, जिसके बाद स्वीकृति दी जाती है. 
-आवेदक झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए. 
-छात्रा कक्षा 8वीं से 12वीं में अध्ययनरत हो. 
-परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर या मध्यम वर्ग की हो.
-छात्रा का नाम विद्यालय में नियमित रूप से दर्ज होना चाहिए.

 

आवश्यक दस्तावेज

-आधार कार्ड 
-निवास प्रमाण पत्र 
-स्कूल का प्रमाण पत्र / नामांकन प्रमाण 
-बैंक खाता विवरण (छात्रा या अभिभावक का)

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही