Search

 
 
 

Deoghar News: SBI देवघर ने पुलिस प्रशासन को सौंपी एंबुलेंस

एसबीआई देवघर की तरफ से पुलिस प्रशासन को सीएसआर मद के तहत सामाजिक भूमिका निभाते हुए एक एंबुलेंस दिया गया. इस मौके पर देवघर डीजीएम ने एंबुलेंस की चाबी एसपी प्रवीन पुष्कर को दी. उसके बाद छाता और रेनकोट भी एसपी को दिया गया.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: एसबीआई देवघर की तरफ से पुलिस प्रशासन को सीएसआर मद के तहत सामाजिक भूमिका निभाते हुए एक एंबुलेंस दिया गया. इस मौके पर देवघर डीजीएम ने एंबुलेंस की चाबी एसपी प्रवीन पुष्कर को दी. उसके बाद छाता और रेनकोट भी एसपी को दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

इस मौके पर एसपी प्रवीन पुष्कर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने देवघर एसबीआई बैंक के डीजीएम से आग्रह किया था कि हमारे पुलिसकर्मी दिन-रात काम करते हैं, उन्हें किसी तरह की परेशानी होने पर यदि एंबुलेंस की सुविधा मिल जाए तो बेहतर होगा. एसबीआई के पटना सर्किल ने इनीशिएटिव लेते हुए पुलिस प्रशासन को एंबुलेंस प्रदान किया.

Uploaded Image

देवघर के डिप्टी रीजनल मैनेजर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सीएसआर के तहत हम लोग सामाजिक कामों में हर संभव लोगों की मदद करते रहते हैं और आगे भी हमारी तरफ से मदद मिलती रहेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही