Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) कंपार्टमेंटल, इंप्रूवमेंट और विशेष परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया है. यह परीक्षा 7 अगस्त से शुरू होगी, जो 14 अगस्त तक चलेगी.
जारी शिड्यूल के अनुसार, परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.
काउंसिल ने सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथि और समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
इस प्रकार है परीक्षा कार्यक्रम :
7 अगस्त (शुक्रवार) : पहली पाली – समाजशास्त्र, दूसरी पाली – मनोविज्ञान.
8 अगस्त (शनिवार) : पहली पाली – भूविज्ञान, इतिहास, दूसरी पाली – अंग्रेजी कोर-ए, हिंदी कोर-ए एवं हिंदी कोर-बी/मातृभाषा.
10 अगस्त (सोमवार) : पहली पाली – राजनीति विज्ञान, उद्यमिता. दूसरी पाली – रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान एवं व्यवसाय अध्ययन.
11 अगस्त (मंगलवार) : पहली पाली – अर्थशास्त्र. दूसरी पाली – गणित/सांख्यिकी.
12 अगस्त (बुधवार) : पहली पाली – कंप्यूटर साइंस, भूगोल. दूसरी पाली – जीवविज्ञान, मानवशास्त्र एवं बिजनेस मैथेमेटिक्स.
13 अगस्त (गुरुवार) : पहली पाली – भौतिकी, दर्शनशास्त्र एवं लेखाशास्त्र. दूसरी पाली – कला संकाय के लिए ऐच्छिक भाषा तथा विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के लिए अतिरिक्त भाषा.
14 अगस्त (शुक्रवार) : पहली पाली – व्यावसायिक (वोकेशनल) विषय, दूसरी पाली – संगीत.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment