Search

 
 
 

School Bus: चक्रधरपुर में बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़, कॉन्सेप्ट स्कूल की बस जब्त

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर में बच्चों की जिंदगी ताक पर रखकर सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. बुधवार को चक्रधरपुर में आरटीए के कोल्हान सचिव ने स्कूल बसों की जांच की. जिसमें कई खामियां पाई गई.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर में बच्चों की जिंदगी ताक पर रखकर सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. बुधवार को चक्रधरपुर में आरटीए के कोल्हान सचिव ने स्कूल बसों की जांच की. जिसमें कई खामियां पाई गई. जांच के दौरान बस के आवश्यक एवं सही कागजात नहीं मिलने पर संबंधित बस को जब्त कर लिया गया.

 

जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस से जुड़े दस्तावेज पिछले करीब 5 वर्षों से सही तरीके से मेंटेन नहीं किए गए थे. इस कार्रवाई के बाद स्कूल प्रबंधन पर बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लग रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.


 
वहीं आरटीए कोल्हान सचिव अजय कुमार साव ने कहा कि स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है, लेकिन जांच में दस्तावेजों की कमी पाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बस को जब्त कर लिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही