Deoghar News: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत शुक्रवार को आर. मित्रा उच्च विद्यालय से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई. जिला परिवहन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में एनसीसी कैडेट्स समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें:
रैली के माध्यम से आम लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि सड़क पर लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना बेहद जरूरी है.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल परिवहन विभाग या यातायात पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को काफी हद तक रोका जा सकता है.
इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार, आर. मित्रा उच्च विद्यालय के प्राचार्य बिमलेश पंकज, मोटरयान निरीक्षक सहित जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

