Search

 
 
 

झारखंड के सरकारी स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगी पढ़ाई

Ranchi : झारखंड के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने नया समय लागू किया है. 1 जुलाई से कक्षा 1 से 12 तक की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी.
 

Ranchi : झारखंड के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने नया समय लागू किया है. 1 जुलाई से कक्षा 1 से 12 तक की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी.

इसे भी पढ़ें...


पहले कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक चलती थीं. नए आदेश के बाद सभी कक्षाओं का समय एक समान कर दिया गया है.


शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद कई अभिभावकों और शिक्षकों ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि राज्य के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी और उमस बनी हुई है. ऐसे में छोटे बच्चों का दोपहर 3 बजे स्कूल से घर लौटना मुश्किल हो सकता है. अभिभावकों का कहना है कि तेज धूप और गर्म मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है.


इधर, शिक्षा विभाग ने स्कूलों में एक विशेष जागरूकता अभियान भी शुरू करने का फैसला किया है. झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) के निर्देश पर 1 जुलाई से 4 जुलाई तक सभी सरकारी स्कूलों में किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.


अभियान के दौरान स्कूलों में स्लोगन लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता, समूह चर्चा और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इसका उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़े भ्रम व गलत धारणाओं को दूर करना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही